म्यूजिक प्रोडक्शन क्या होता है ? म्यूजिक प्रोड्यूसर कैसे बने ? क्या कोई भी म्यूजिक प्रोड्यूसर बन सकता है ?
दोस्तों आज हम इस पोस्ट में म्यूजिक प्रोडक्शन क्या होता है ? और म्यूजिक प्रोड्यूसर कैसे बने ? म्यूजिक में करियर कैसे बनाएं ? इसके बारे में कुछ ऐसी जानकारी देने वाले हैं जिनको पढ़कर आप हमेशा के लिए अपने सवालों को खत्म कर देंगे और आपके सवालों का जवाब इस पोस्ट में पूरी तरह से मिल जाएंगे। इसलिए इस पोस्ट को आप पूरा पढ़ें ताकि आपको आपके सवालों के जवाब मिल सकें।
म्यूजिक प्रोडक्शन क्या होता है ?
म्यूजिक प्रोडक्शन एक ऐसी रचनात्मक प्रक्रिया है जिसमें एक म्यूजिक प्रोड्यूसर गाना बनाता है और उसे गाने की रिकॉर्डिंग करता है, गाने की कंपोजिशन करता है, मिक्सिंग मास्टरिंग यह सभी शामिल करने के बाद एक गाना तैयार होता है। म्यूजिक प्रोडक्शन केबल गाने तक ही सीमित नहीं होता है बल्कि म्यूजिक प्रोडक्शन फिल्मों में, प्रमोशन्स में, वेब सीरीज और कई जगह कार्यक्रम होते ही रहते हैं उनमें म्यूजिक का काफी रोल होता है म्यूजिक बनाने का काम म्यूजिक प्रोडक्शन के द्वारा ही एक म्यूजिक प्रोड्यूसर करता है।
म्यूजिक प्रोडक्शन कई चरणों में होता है।
म्यूजिक के विचार
एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के दिमाग में कैसे विचार चल रहे हैं ? यह निर्भर करता है किसी भी म्यूजिक को बनाने के शीर्षक पर, जब हम किसी गाने को या फिर किसी भी तरह के संगीत को बनाते हैं तो संगीत को बनाने के लिए हमारे दिमाग में एक विचार की जरुरत पड़ती है। और जब वह विचार हमारे मन में आता है तो उसको हम संगीत में बदल देते हैं। मतलब हमको सोचना पड़ता है कि हम जैसा भी गाना बना रहे हैं उस गाने को किस तरीके से बनाया जाए ? जब हम सोच लेते हैं तो हमारे दिमाग में कई तरह के विचार आने लगते हैं। और उन्हीं विचारों को हम संगीत में बदल देते हैं।
रिकॉर्डिंग
एक म्यूजिक प्रोड्यूसर कलाकारों को मौका देता है। और रिकॉर्डिंग स्टूडियो में कलाकारों से उनकी वोकल रिकॉर्ड करता है। और किसी भी कलाकार के इंस्ट्रूमेंट जैसे :- ढोलक, तबला, बांसुरी, गिटार कई सारे वाद्य यंत्र को एक म्यूजिक प्रोड्यूसर अपने स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करने का मौका देता है। म्यूजिक या फिर कोई भी गाने को सोचने के बाद रिकॉर्डिंग का ही चरण पूरा किया जाता है।
संपादन
किसी भी म्यूजिक या गाने को सही तरीके से एक बार फिर से उसको जाँचा जाता है और जाँचने के बाद जो भी कमियाँ पता चलती हैं उन कमियों को दूर किया जाता है। दूर करके एक अच्छा म्यूजिक या फिर गाना तैयार किया जाता है और जो कुछ भी कलाकारों के वाद्य यंत्र या फिर वोकल रिकॉर्ड किये जाते हैं उनमें किसी भी तरीके का कोई शोर शराबा हटाने के लिए एडिटिंग का उपयोग किया जाता है।
मिक्सिंग
मिक्सिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कलाकारों के वोकल और रिकॉर्ड किए गए इंस्ट्रूमेंट को आपस में मिक्स किया जाता है। जिससे वोकल और जो उपकरण बज रहे हैं उनको बैलेंस में किया जाता है। जिससे साउंड सुनने में एक दूसरे से टकराए नहीं ताकि सुनने में अच्छा लगे। इसलिए एक म्यूजिक प्रोड्यूसर मिक्सिंग करता है।
मास्टरिंग
मास्टरिंग म्यूजिक प्रोडक्शन का सबसे अंतिम चरण होता है। जिसमें किसी गाने या फिर म्यूजिक को फाइनल किया जाता है। मिक्सिंग के बाद मास्टरिंग का उपयोग किया जाता है। मास्टरिंग का मतलब जो भी गाना मिक्स किया गया है उसको अच्छे से और ज्यादा निखार देना होता है मास्टरिंग का उपयोग मूल रूप से कई प्रकार के स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर सही तरीके से ट्रैक प्ले हो सकें। इसलिए मास्टरिंग का उपयोग किया जाता है।
म्यूजिक प्रोड्यूसर क्या होता है ?
म्यूजिक प्रोड्यूसर वह इंसान होता है जो म्यूजिक प्रोडक्शन के पूरे प्रोजेक्ट को देखभाल करके कलाकार के साथ मिलकर काम करता है। म्यूजिक प्रोड्यूसर का मुख्य रूप से यही काम होता है कि वह अच्छे से अच्छा अपना प्रोजेक्ट दुनिया के सामने रख सके।
म्यूजिक प्रोड्यूसर के कार्य
मूल रूप से एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के कई कार्य होते हैं। वह अपने कलाकारों की भावनाओं को समझते हैं या उनके विचारों को समझकर उनको वास्तविकता का रूप देकर दुनिया को एक गाने के रूप में दिखाता है। और उसके साउंड डिजाइन के बारे में वह तय करता है कि साउंड कैसा होगा जैसे पॉप, रॉक, क्लासिकल आदि अनेक प्रकार के जॉनरास के बारे में एक म्यूजिक प्रोड्यूसर बताते हैं। तथा एक म्यूजिक प्रोड्यूसर को म्यूजिक सॉफ्टवेयर के बारे में भी जानकारी होती है और एक म्यूजिक प्रोड्यूसर को म्यूजिक सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी होनी ही चाहिए। तथा स्टूडियो में कलाकारों की रिकॉर्डिंग करते समय सही से दिशा निर्देश एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के माध्यम से ही दिए जाते हैं।
म्यूजिक प्रोड्यूसर कैसे बने ? म्यूजिक डायरेक्टर कैसे बने
म्यूजिक प्रोड्यूसर बनने के लिए सबसे पहले आपको म्यूजिक का गहरा ज्ञान होना चाहिए। क्योंकि आपको सबसे पहले म्यूजिक थ्योरी पता होना चाहिए। जैसे पियानो स्केल्स और कॉड्स किस तरीके से मेलोडी क्रिएट करते हैं। और कम से कम आपको एक या दो इंस्ट्रूमेंट बजाना आना चाहिए जैसे पियानो या गिटार।
एक अच्छा म्यूजिक प्रोड्यूसर बनने के लिए आपको कई स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।
- DAW सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना आना जरूरी है। आप किसी भी सॉफ्टवेयर पर काम कर सकते हैं। जैसे एफएल स्टूडियो, लॉजिक प्रो, प्रो टूल्स, ableton लाइव आदि.
- डिजाइन करना आना चाहिए आपको मिक्सिंग और मास्टरिंग सीखने की जरूरत होगी।
- आपको एक पोर्टफोलियो तय करना जो भी आपने म्यूजिक ट्रैक बनाये हैं उनको सोशल मीडिया पर शेयर करना पड़ेगा तभी आपका एक अच्छा प्रोफाइल या फिर पोर्टफोलियो बनेगा।
- नेटवर्किंग को ब्रांड में बदलना पड़ेगा अपने काम को प्रमोट करना पड़ेगा और म्यूजिक प्लेटफॉर्म साउंड क्लाउड, ट्यूनकोर, spotify जैसे प्लेटफॉर्म पर सब्सक्रिप्शन लेकर अपने आपको को पब्लिक तक पहुंचाना पड़ेगा तभी आप एक अच्छे म्यूजिक प्रोड्यूसर बन पाओगे।
- म्यूजिक प्रोड्यूसर बनने के लिए आपको ट्रेंड्स को फॉलो करना पड़ेगा यानि जो आज कल के म्यूजिक ट्रैक बन रहे हैं मतलब जो ट्रैक्स को जनता सुनना पसंद करती है आपको वैसे ही म्यूजिक ट्रैक्स को बनाना पड़ेगा।
- जनता का फीडबैक जरूर लें कोई भी किसी भी तरह का कमेंट करें तो उसको गंभीरता से लेना चाहिए और अपने काम को सकारात्मक दृष्टि से सुधार कर आगे बढ़ाना चाहिए।
पियानो कैसे बजाते हैं ? कैसियो बजाना कैसे सीखे 2025 में
अपने कमरे को sound proof कैसे करें ?
घर पर रिकॉर्डिंग स्टूडियो कैसे बनायें ?
Should you choose Music as a Career in India? | Music Director Kaise Bane