पियानो कैसे बजाते हैं ? कैसियो बजाना कैसे सीखे 2025 में पियानो बजाना सीखें क्या कोई भी पियानो बजा सकता है ?
How to play piano with both hands
पियानो बजाना एक कला है जो कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है अगर आप भी पियानो सीखना चाहते हैं तो इस पोस्ट में हमने कुछ आसान से टिप्स बताये हैं अगर आप उन सभी टिप्स को ईमानदारी से फॉलो करते हैं तो निश्चित ही आपको पियानो बजाने से कोई नहीं रोक सकता।इस पोस्ट में हमने बड़े ही सावधानी से एक बिगिनर (नौसिखिया) के लिए कुछ आसान से नियम बताये हैं, जिनको नियमित रूप से पालन करके आप पियानो बड़े ही आसानी से सीख लेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।
पियानो की बेसिक जानकारी
पियानो बजाने के लिए सबसे पहले आपको पियानो की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। पियानो के कीबोर्ड पर किस तरह के नोट्स या स्वर हैं, उनके नाम और उन नोट्स या स्वरों को इस्तेमाल करना आना चाहिए। तभी आप एक अच्छे पियानो बजाने वाले बोले जाओगे। दी हुई इमेज में दो ऑक्टेव हैं C से B तक का एक ऑक्टेव होता है और जो काली रंग की KEYs हैं उनको शार्प कहा जाता है जिसको ” # ” से प्रदर्शित किया जाता है।
पियानो स्केल्स
कैसिओ बजाना कैसे सीखें ? बेसिकली कैसिओ एक कंपनी का ब्रांड है। आप इस लिंक पे क्लिक करके ( कैसिओ कीबोर्ड ) कई सारे कैसिओ के कीबोर्ड देख सकते हैं। पियानो बजाने के लिए आपको सबसे पहले पियानो स्केल्स की जानकारी होना जरूरी है। पियानो स्केल्स 24 होते हैं। जो नीचे दिए गए हैं। पियानो स्केल्स बजाना कोई कठिन वस्तु नहीं है। पियानो स्केल्स दो प्रकार के होते हैं।
मेजर पियानो स्केल
माइनर पियानो स्केल
मेजर पियानो स्केल
(C Major) C D E F G A B C
(C# Major) C# D# F F# G# A# C C#
(D Major) D E F# G A B C# D
(D# Major) D# F G G# A# C D D#
(E Major) E F# G# A B C# D# E
(F Major) F G A A# C D E F
(F# Major) F# G# A# B C# D# F F#
(G Major) G A B C D E F# G
(G# Major) G# A# C C# D# F G G#
(A Major) A B C# D E F# G# A
(A# Major) A# C D D# F G A A#
(B Major) B C# D# E F# G# A# B
माइनर पियानो स्केल
(C Minor) C D D# F G G# A# C
(C# Minor) C# D# E F# G# A B C#
(D Minor) D E F G A A# C D
(D# Minor) D# F F# G# A# B C# D#
(E Minor) E F# G A B C D E
(F Minor) F G G# A# C C# D# F
(F# Minor) F# G# A B C# D E F#
(G Minor) G A A# C D D# F G
(G# Minor) G# A# B C# D# E F# G#
(A Minor) A B C D E F G A
(A# Minor) A# C C# D# F F# G# A#
(B Minor) B C# D E F# G A B
अलंकार की प्रैक्टिस
पियानो बजाने के लिए हमें अलंकार बजाना आना चाहिए। नीचे कुछ प्रचलित अलंकार दिए हुए हैं, उन अलंकार को आप 30 मिनट रोज प्रैक्टिस कर सकते हैं, जिससे आपकी उँगलियाँ पियानो पे आसानी से सेट हो जाएँगी, जिससे आप जल्दी और अच्छा पियानो बजाना सीख जायेंगे।
ऊपर दी हुई इमेज में आप स्वरों को देख सकते हैं, उसमें C, D, E, F, G, A, B स्वर दिए हुए हैं जिनकी सहायता से हम अलंकार बजाना सीखेंगे।
C को स मानेगे
D को रे
E को ग
F को म
G को प
A को ध
B को नि मानेगे।
और अब नीचे आरोह और अवरोह दिए गए हैं। आप उनको प्रैक्टिस कर सकते हैं।
1. आरोह – स, रे, ग, म, प, ध, नि, स
अवरोह – स, नि, ध, प, म, ग, रे, स
2. आरोह – स स, रे रे, ग ग, म म, प प, ध ध, नि नि, स स
अवरोह – स स, नि नि, ध ध, प प, म म, ग ग, रे रे, स स
3. आरोह – स रे ग , रे ग म, ग म प, म प ध, प ध नि, ध नि स
अवरोह – स नि ध, नि ध प, ध प म, प म ग, म ग रे, ग रे स
पियानो कोर्ड्स
पियानो बजाने के लिए स्केल्स के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण स्टेप पियानो कोर्ड्स है। पियानो कोर्ड्स मुख्यतय कई प्रकार के होते हैं लेकिन अभी हम सिर्फ उन्ही कोर्ड्स के बारे में बात करेंगे जो हमारे लिए बेसिक हैं।
1. मेजर पियानो कोर्ड्स
2. माइनर पियानो कोर्ड्स
3. डिमिनिस्ड कोर्ड्स
1. मेजर पियानो कोर्ड्स
(C Major) C E G
(C# Major) C# F G#
(D Major) D F# A
(D# Major) D# G A#
(E Major) E G# B
(F Major) F A C
(F# Major) F# A# C#
(G Major) G B D
(G# Major) G# C D#
(A Major) A C# E
(A# Major) A# D F
(B Major) B D# F#
2. माइनर पियानो कोर्ड्स
(C Minor) C D# G
(C# Minor) C# E G#
(D Minor) D F A
(D# Minor) D# F# A#
(E Minor) E G B
(F Minor) F G# C
(F# Minor) F# A C#
(G Minor) G A# D
(G# Minor) G# B D#
(A Minor) A C E
(A# Minor) A# C# F
(B Minor) B D F#
3. डिमिनिस्ड कोर्ड्स
(C Diminished) C D# F#
(C#/Db Diminished) C# E G
(D Diminished) D F G#
(D#/Eb Diminished) D# F# A
(E Diminished) E G A#
(F Diminished) F G# B
(F#/Gb Diminished) F# G C
(G Diminished) G A# C#
(G#/Ab Diminished) G# B D
(A Diminished) A C D#
(A#/Bb Diminished) A# C# E
(B Diminished) B D F
दोनों हांथों से पियानो कैसे बजाते हैं ?
पियानो बजाने के लिए आपको दोनों हांथों से बजाना आना चाहिए क्योंकि दोनों हांथों से पियानो बजाने से दो ऑक्टेव बजते हैं, और दोनों ऑक्टेव से स्वरों की साउंड आती है, जिससे पियानो सुनने में आनंद और सुकून का एहसास होता है। ऊपर जितने भी अभ्यास दिए गए हैं, जैसे – मेजर पियानो स्केल, माइनर पियानो स्केल, मेजर पियानो कोर्ड्स, माइनर पियानो कोर्ड्स, डिमिनिस्ड पियानो कोर्ड्स और सरगम। इन सभी का अभ्यास पहले दाँए हाँथ की उँगलियों से करना है। उसके बाद बाँए हाँथ की उँगलियों से करना है। और इन दोनों स्टेप्स के बाद सबसे लास्ट में दोनों हाँथों की उँगलियों से पियानो बजाने का अभ्यास करना है।
एक अच्छे गुरु की सहायता
पियानो बजाने के लिए गुरु की आवश्यकता तो होती ही है, लेकिन यकीन मानियो जब से इंटरनेट सुविधा हुई है तब से हम सब डिजिटल हो चुके हैं। इसलिए पियानो बजाना आप ऑनलाइन क्लास के माध्यम से भी सीख सकते हैं। आप ऑनलाइन कोर्स या यूट्यूब कई ऐसी एप्लीकेशन इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से आप पियानो आसानी से सीख सकते हैं। ऑनलाइन क्लास देने वाला व्यक्ति भी एक गुरु ही होता है। या फिर आप किसी अच्छे गुरु को ऑफलाइन किसी प्रचलित संसथान में खुद जाकर चुन सकते हैं।
अपने पसंद के गाने सुनकर
जब आप ऊपर दिए हुए अभ्यास को पूर्ण रूप से तैयार कर लें तो अब आप अपने पसंद के गाने सुनकर उनको पियानो पर बजाने की कोसिस करें बार – बार बजाएं ताकि कॉन्फिडेंस हाई लेवल हो जाए। और आप कहीं भी कभी भी पियानो बजाने से हिचकें नहीं।
इस ब्लॉग में हमने सीखा की “पियानो कैसे बजाते हैं ?” इस ब्लॉग में पियानो की बेसिक जानकारी उपलब्ध है। और उसके साथ – साथ पियानो की कुछ बेसिक थ्योरी भी हमने कवर की हुई है। यदि आप इस ब्लॉग के नियमो को 100 % फॉलो करते हैं, तो निश्चित ही आप बहुत कम समय में पियानो बजाना सीख लेंगे।
आप विडिओ भी देख सकते हो
आप ये भी पढ़ सकते हैं।
हारमोनियम बजाना कैसे सीखें
पियानो खरीदें low price click here